जितना इसके बारे में सोचते हैं, दिमाग से निकाल नहीं पाते: पहलगाम हमले पर राजकुमार राव

ऐक्टर राजकुमार राव ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले पर कहा है, "यह दुखदायी है और इसको लेकर बहुत ही गुस्सा है।" राजकुमार ने कहा, "जितना हम इस घटना के बारे में सोचते हैं, उतना ही उन दृश्यों को अपने दिमाग से निकाल नहीं पाते हैं। उन सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।"

Load More