जितना एक CEO साल भर में कमाता है उतना कमाने में आम कर्मचारी को लग जाएंगे 490 साल: रिपोर्ट
ITUC और Oxfam की रिपोर्ट के अनुसार, एक आम कर्मचारी को 2025 के एक CEO की कमाई के बराबर पहुंचने में करीब 490-साल लगेंगे। पिछले साल CEO ने वेतन और बोनस मिलाकर $8.4 मिलियन (₹80 करोड़) कमाए। दुनिया की बड़ी कंपनियों में CEO के वेतन में 11% की वृद्धि हुई जबकि कर्मचारियों की आय में महज 0.5% ही बढ़ोतरी हुई।