जीतन राम मांझी ने NDA गठबंधन के तहत बिहार चुनाव लड़ने के लिए 20 सीटों पर ठोका दावा
केंद्रीय मंत्री और 'हम' पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि गठबंधन के तहत बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उनकी पार्टी को 20 सीटें मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, "कार्यकर्ताओं ने 40 सीटों का दावा किया है, वैसे 20 सीट भी मुझे मिलती है तो मैं सरकार से जो चाहूंगा वह काम कराने में सफल रहूंगा।"