जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस वर्दी में घुसपैठ करने वाला था जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड के चैट से खुला प्लॉट
पश्चिम बंगाल STF के मुताबिक, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध हामिम मंडल पुलिस की वर्दी पहनकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में घुसकर अशांति फैलाने की साज़िश रच रहा था। जांच के दौरान उसकी गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार के सोशल मीडिया और वॉट्सऐप चैट से पाकिस्तान से जुड़े लिंक मिले, जिससे पूरे आतंकी प्लॉट का खुलासा हुआ।