‘वर्दी पहनने वाला भी इंसान है’, CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा खत
कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने खुले खत में कहा, "आपकी आवाज़ आपका हक है और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज़ है।" पुलिस ने लिखा, "यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है जिसका अपना परिवार है। फर्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं।"