जैसे 1942 में गिरफ्तारी के बावजूद नहीं रुका था आंदोलन, वैसे ही ये भी नहीं रुकेगा: नेहा बोरा
10-अक्टूबर को CJP/अन्य संगठनों के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 57-मेट्रो स्टेशन बंद/कई ट्रेनें रद्द की गईं। AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने इसे 'अघोषित आपातकाल' बताते हुए कहा कि इतिहास फिर दोहरा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे 1942 में आजादी के लिए लड़ रहे नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद भारत छोड़ो आंदोलन नहीं रुका, वैसे ये भी नहीं रुकेगा।