जंतर-मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' में शामिल हुए हज़ारों प्रदर्शनकारी, बढ़ रही भीड़
देश में आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने की मांग को लेकर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर (दिल्ली) पर हज़ारों लोग पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बीच लोग वहां पहुंच रहे हैं। पुलिस ने रामलीला मैदान में अधिकतम 500 लोगों के साथ विरोध-प्रदर्शन करने की अनुमति दी है।