जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस पर साधा निशाना
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "एफआईआर करवाने के लिए पार्लियामेंट थाना के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे रहे...लेकिन जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन खत्म करवाने नहीं गए, जिससे इनकी आरक्षण विरोधी मानसिकता अभी भी साफ झलकती है।"