जंतर-मंतर पर खाना भेजने वाले आउटलेट्स का रैपर से पता लगा रही है पुलिस: रिपोर्ट

'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर फेंके गए रैपर से उन रेस्टोरेंट का पता लगा रही है जो विरोध-प्रदर्शन की जगह पर खाना भेज रहे हैं। पुलिस ने कई आउटलेट्स में पिछले दिनों में किए गए ऑर्डर-डिलीवरी रिकॉर्ड की जांच की। रेस्टोरेंट से बड़ी मात्रा में डिलीवरी और मुफ्त खाना नहीं पहुंचाने को कहा गया।

Load More