जंतर-मंतर पर मिले क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2500 लोग, CJP प्रोटेस्ट पर बड़ा खुलासा
'पीटीआई' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास लगाए गए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के ज़रिए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 2,500 से अधिक लोगों की पहचान की है। पुलिस का आरोप है कि भीड़ में शामिल बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया और चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमले किए।