जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शनकारियों और निहंगों के बीच हुई झड़प
NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शनकारियों और निहंगों के बीच झड़प हो गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों के बीच झड़प किस वजह से हुई।