जंतर-मंतर पहुंचे CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया, गेट फांदकर घुसे थे
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे थे जहां दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इस दौरान का वीडियो X पर शेयर किया है जिसमें सौरव व आशुतोष के साथ CJP के कार्यकर्ता गेट फांदकर जंतर-मंतर में घुसते नज़र आए।