जादवपुर यूनिवर्सिटी में दीवारों पर लिखे गए 'आज़ाद कश्मीर' के नारे, हो रहा विवाद
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) की जादवपुर यूनिवर्सिटी में दीवारों पर 'आज़ाद कश्मीर' और 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लिखे गए हैं। इस पर विवाद होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, एक मार्च को राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कार और उनके साथ चल रहे एक अन्य वाहन से कथित तौर पर 2-छात्र घायल हो गए थे।