जोधपुर एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर ने किया सुसाइड

जोधपुर एम्स के एनेस्थीसिया विभाग के प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर राज नरेश यादव (31) का शव डॉक्टर्स रेस्ट रूम के बाथरूम में मिला है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह इंजेक्शन से आत्महत्या करने का मामला लगता है। हालांकि, डॉक्टर के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन मोबाइल ज़ब्त कर उसकी फॉरेंसिक जांच जारी है।

Load More