जोधपुर के सरकारी अस्पताल में पहली बार हुई रोबोटिक सर्जरी, 3 घुटनों का सफल प्रत्यारोपण

जोधपुर के डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में पहली बार रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी हुई। इस दौरान एक साथ ही 2 मरीज़ों के तीन घुटनों का प्रत्यारोपण वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में किया गया। ऑर्थोपेडिक यूनिट हेड डॉक्टर अरुण वैश्य ने बताया कि अस्थि रोग विभाग हमेशा से ही आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन करता आया है।

Load More