जोधपुर में अपनी शादी के दिन सूट और साफा पहनकर स्कूल में पढ़ाने पहुंचा टीचर

जोधपुर (राजस्थान) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शिक्षक अपनी शादी के दिन सूट और साफा पहनकर स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंचा। वीडियो में शिक्षक ब्लैक बोर्ड पर 'पढ़ाई जीवन का आधार है' लिखता दिख रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट therajasthanhouse पर शेयर इस वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "यह मैथ का टीचर लगता है।"

Load More