जोधपुर में बारिश के दौरान फैक्ट्री की दीवार ढहने से 13 मज़दूर मलबे में दबे, 3 की हुई मौत
जोधपुर (राजस्थान) में सोमवार तड़के बारिश के दौरान एक फैक्ट्री की दीवार ढहने से 13 मज़दूर मलबे में दब गए जिसमें से 3 की मौत हो गई। अन्य मज़दूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसमें से 1 की हालत गंभीर है। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे के समय मज़दूर दीवार के पीछे बने टीन शेड में सो रहे थे।