जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद बिगड़ी 8 महिलाओं की तबीयत, 2 की हालत गंभीर
जोधपुर (राजस्थान) के पावटा स्थित ज़िला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 2 महिलाओं को कथित तौर पर किडनी में इंफेक्शन के बाद मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है, कोटा-बीकानेर में भी ऐसे मामले सामने आए थे।