जानें कौन हैं अमित क्षत्रिय जिन्हें बनाया गया है NASA का असोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर
भारतीय-अमेरिकी अधिकारी अमित क्षत्रिय को नासा का नया असोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर बनाया गया है। अमित का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था। उन्होंने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और ऑस्टिन स्थित टेक्सस विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। अमित ने वर्ष 2003 में नासा जॉइन किया था और वह नासा के मून टू मार्स प्रोग्राम के उप-प्रमुख रह चुके हैं।