जाने माने कार्टूनिस्ट हरीश चंद्र शुक्ला 'काक' का 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में देश के जाने माने कार्टूनिस्ट हरीश चंद्र शुक्ला उर्फ 'काक' का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कार्टूनिस्ट शुक्ला को 2016 में उन्हें पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और 2017 में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा सम्मानित किया गया था। उनका पहला कार्टून 1967 में दैनिक जागरण अखबार में प्रकाशित हुआ था।