जाने-माने फैशन डिज़ाइनर रोहित बल का 63 साल की उम्र में हुआ निधन

जाने-माने फैशन डिज़ाइनर रोहित बल (63) का निधन हो गया है। रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, "एक शानदार दोस्त को अलविदा कहकर दिल टूट गया...आपकी याद आएगी।" पिछले साल डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी से पीड़ित होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उन्हें 2010 में हार्ट अटैक आया था।

Load More