जून 2026 तक 1 लाख तक पहुंच सकता है सेंसेक्स, मॉर्गन स्टैनली ने की भविष्यवाणी
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने अनुमान लगाया है कि भारतीय शेयर बाज़ार की गिरावट अब खत्म हो सकती है और जून-2026 तक सेंसेक्स बुलिश केस में 1 लाख के स्तर को छू सकता है। वहीं, बेयरिश केस में यह 89,000 तक जा सकता है। बकौल रिपोर्ट, घरेलू अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट नतीजे और निवेशकों के बढ़ते भरोसे से बाज़ार को समर्थन मिलेगा।