जानिए कौन हैं पुतिन की 'सीक्रेट बेटी'? युद्ध-विरोधी आर्ट गैलरी में करती हैं काम
रूसी लेखक और कलाकार नास्त्य रोडियोनोवा ने दावा किया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सीक्रेट बेटी (नाजायज़) एलिज़ावेता क्रिवोनोगिख पैरिस (फ्रंस) में एक युद्ध-विरोधी आर्ट गैलरी में काम करती हैं। उन्होंने कहा, "लिज़ा (एलिजावेता) स्टूडियो अल्बाट्रॉस और एल गैलरी में काम करती हैं।" बकौल रोडियोनोवा, लिज़ा की मां स्वेतलाना अलेक्सांद्रोव्ना क्रिवोनोगिख हैं जिनका पुतिन से पुराना संबंध रहा है।