जानिए युद्धविराम की पूरी परिभाषा, इससे जुड़े अहम सवालों के जवाब
सीज़फायर युद्ध या संघर्ष को अस्थायी या स्थायी रूप से रोकने का समझौता होता है, जिससे गोलीबारी बंद होती है और शांति वार्ता का रास्ता खुलता है। यह मानवता, कूटनीति या अंतरराष्ट्रीय दबाव के तहत होता है। भारत-पाकिस्तान, ईरान-इजरायल, रूस-यूक्रेन सहित कई देशों में समय-समय पर सीजफायर हुआ है, लेकिन उल्लंघन की आशंका बनी रहती है।