जून के महज़ 5 दिन के कारोबार में FPIs ने भारतीय शेयर बाज़ार से बेच डाले ₹43,000 करोड़ के शेयर
जून के महज़ 5 कारोबारी दिनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाज़ार से करीब ₹43,000 करोड़ निकाल लिए हैं। बकौल विशेषज्ञ, AI से जुड़े वैश्विक निवेश अवसरों, रुपए की कमज़ोरी और घरेलू कंपनियों की सुस्त कमाई के कारण FPI बाज़ार से पैसा निकाल रहे हैं। वहीं, 2026 में अबतक FPI की कुल बिकवाली ₹2.67-लाख करोड़ तक पहुंच गई है।