जॉन्टी रोड्स ने कहा- एअर इंडिया की फ्लाइट में मिली टूटी हुई सीट; एयरलाइन ने दिया जवाब
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स ने 'X' पर एक पोस्ट में दावा किया है कि एअर इंडिया की फ्लाइट में उन्हें टूटी हुई सीट मिली थी। रोड्स ने बताया कि उनकी मुंबई से दिल्ली की यह फ्लाइट करीब डेढ़ घंटा लेट थी। इस पर एअर इंडिया ने खेद जताते हुए कहा, "हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे।"