जून तिमाही के नतीजों के बाद एक दिन में 23% लुढ़का पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट का शेयर
पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर शुक्रवार को 23% गिरकर ₹567.35 पर बंद हुए। कंपनी के शेयर में यह गिरावट चालू वित्त वर्ष 2025-26 के जून तिमाही के नतीजों के बाद आई है। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹66.71 करोड़ रहा जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह ₹84.93 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू ₹1,503.85 करोड़ रहा।