जून तिमाही के नतीजे आने के बाद 5% उछले HUL के शेयर
एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के जून तिमाही के नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयरों में गुरुवार को कारोबार के दौरान 5% तक की तेज़ी देखी गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 3.9% बढ़कर ₹15,931 करोड़ पर पहुंच गया जबकि शुद्ध मुनाफा 7.7% बढ़कर ₹2,732 करोड़ पर पहुंच गया।