जून तिमाही में 11.7% घटा इंडिगो का मुनाफा, रेवेन्यू में हुआ 17.3% का इज़ाफा
इंडिगो एयरलाइन की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही के आंकड़े जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 11.7% घटकर ₹2,728.8 करोड़ रहा जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इस तिमाही में ₹3,090.6 करोड़ था। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में 17.3% का इज़ाफा हुआ है।