जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते: यूपी के CM योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जिन्ना को आदर्श मानने वाले लोग सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते। उन्होंने जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद को राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा बताया। योगी ने कश्मीर और अनुच्छेद-370 को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस की आलोचना भी की।