जेनिफर लोपेज़ ने अपने जन्मदिन पर पहना मनीष मल्होत्रा का गाउन, डिज़ाइनर ने शेयर कीं तस्वीरें
गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज़ ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर भारतीय डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया गाउन पहना। मनीष ने इंस्टाग्राम पर आउटफिट की जानकारी देते हुए लिखा है, "40 कारीगरों द्वारा 3,490 घंटों में...तैयार किए गए इस कोर्सेट और विक्टोरियन स्कर्ट में सेक्विन्स और 5 लाख से अधिक क्रिस्टल्स की मदद से कढ़ाई की गई है।"