जिन बच्चों को कोविड-19 हुआ था उन्हें डायबिटीज़ होने का खतरा ज़्यादा है: स्टडी
एक अध्ययन में पाया गया है कि जो बच्चे और किशोर कोविड-19 से संक्रमित हुए उन्हें 6 महीने के भीतर टाइप-2 डायबिटीज़ होने का खतरा ज़्यादा पाया गया। मोटापे से ग्रस्त बच्चों में कोविड-19 के बाद डायबिटीज़ होने की आशंका दोगुनी होती है। स्टडी के मुताबिक, कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती हुए बच्चों में यह खतरा तीन गुना है।