केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, जून-2024 में देश के औद्योगिक उत्पादन में 4.2% की वृद्धि हुई है जबकि मई में औद्योगिक उत्पादन में 5.9% की वृद्धि देखी गई थी। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून की अवधि में देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 5.2% रही जो पिछले साल की समान तिमाही के 4.7% से अधिक है।