जून में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर 5.08% पर पहुंची भारत की खुदरा महंगाई दर
भारत की खुदरा महंगाई दर जून में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर 5.08% पर पहुंच गई जबकि पिछले महीने यह 12 महीने के निचले स्तर (4.75%) पर थी। हालांकि, यह आरबीआई द्वारा निर्धारित 2%-6% की सीमा के भीतर है। विशेषज्ञों ने सामान्य से कम मॉनसूनी बारिश और अन्य वजहों से जून में इसके 4.5%-5.19% रहने का अनुमान जताया था।