जून में म्यूचुअल फंडों में निवेश 17% बढ़कर ₹40,608 करोड़ रहा
असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, जून-2024 में म्यूचुअल फंडों में निवेश 17% बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और जून में इन म्यूचुअल फंडों में कुल ₹40,608 करोड़ का निवेश हुआ। वहीं, मई में ₹34,697 करोड़ का निवेश हुआ था। जून में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का असेट्स अंडर मैनेजमेंट बढ़कर ₹61.2 लाख करोड़ हो गया।