जून में सोने और चांदी के दाम में आई ₹31000 तक की गिरावट
इंडिया बुलियन ऐंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लिमिटेड के मुताबिक, 1 जून 2026 को 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम ₹1,55,599/10 ग्राम थे और अब ₹1,44,941/10 ग्राम हो गए हैं। इसी अवधि में चांदी (999) के दाम ₹2,63,250/किलोग्राम से गिरकर ₹2,31,973/किलोग्राम आ गए। इस लिहाज़ से सोने के दाम में ₹10,658/10 ग्राम और चांदी के दाम में ₹31,277/किलोग्राम की गिरावट आई।