जान्हवी कपूर संग AI वीडियो वायरल होने पर भड़के जूनियर NTR, बोले- किसी को छोड़ूंगा नहीं
फिल्म 'देवरा: पार्ट-1' के गाने 'चुट्टामल्ले' के एआई-मॉर्फ्ड वीडियो के वायरल होने पर एक्टर जूनियर एनटीआर ने नाराज़गी ज़ाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "जिस देश में महिलाओं को...मां-देवी के रूप में पूजते हैं...वहां कुछ लोग इतने नीचे गिर गए कि एक....महिला का बेहद अपमानजनक तरीके से...अनादर कर रहे हैं। इसके पीछे जो लोग हैं...किसी को नहीं छोड़ूंगा।"