जूनियर एनटीआर ने आंध्र व तेलंगाना में आई बाढ़ को लेकर सीएम राहत कोष में दिए ₹1 करोड़
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए ₹1 करोड़ का दान दिया है। उन्होंने कहा, "मैं भारी बारिश के कारण दो तेलुगु राज्यों में हाल ही में आई बाढ़ से बहुत दुखी हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि तेलुगु लोग इस आपदा से जल्द ही उबर जाएं।"