जेन स्ट्रीट की याचिका पर आज शुरू होगी सुनवाई, सेबी की कार्रवाई से मिलेगी राहत!
अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट और सेबी में चल रहे मामले की अपील्स कोर्ट में तीन जजों की बेंच आज सुनवाई शुरू करेगी। बकौल रिपोर्ट, इसका दुनिया के इक्विटी डेरिवेटिव्स मार्केट पर असर पड़ सकता है। सुनवाई में विचारा जाएगा कि सेबी द्वारा जुलाई में अंतरिम आदेश जारी किए जाने के खिलाफ फर्म की अपील स्वीकार की जाए या नहीं।