ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने लेक्सस LM350mh कार खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लग्ज़री कार की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹2.50 करोड़ व ऑन-रोड कीमत ₹2.87 करोड़ के आसपास है और यह एमपीवी भारतीय बाज़ार में सबसे महंगे मॉडल में से एक है। अभिनेता रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने जून में ग्रे कलर की यही कार खरीदी थी।