जान्हवी कपूर ने तस्वीर शेयर कर लिखा- एक दिन सोना, एक दिन हीरा; पिता बोनी ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा है, "एक दिन सोना, एक दिन हीरा।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता व फिल्ममेकर बोनी कपूर ने लिखा है, "हीरा, चांदी, सोना सब फीके हैं...तेरे सामने बेटा।" वहीं, इस तस्वीर पर जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर ने हार्ट, फायर और आशीर्वाद वाली इमोजी से प्रतिक्रिया दी है।