जान्हवी ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया व उनकी मां के साथ तिरुपति मंदिर में किए दर्शन
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया व उनकी मां के साथ तिरुपति मंदिर (आंध्र प्रदेश) में दर्शन किए। इस दौरान जान्हवी बैंगनी व नीले रंग की पारंपरिक साड़ी और लाल रंग का दुपट्टा पहने नज़र आईं जबकि शिखर सफेद व सुनहरे रंग की धोती पहने दिखे। मंदिर से निकलते हुए तीनों का वीडियो सामने आया है।