जिनके खुद के खाते खराब, वो ले रहे हमारा हिसाब: हुड्डा को लेकर हरियाणा सीएम
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एक जनसभा में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर कहा, "जिनके खुद के खाते खराब, वो ले रहे हमारा हिसाब।" सीएम ने कहा, "अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, आगे 8 अक्टूबर को पूरी फिल्म दिखाएंगे। मेरी घोषणाओं के बाद हुड्डा का पेट खराब होता है।"