जिनपिंग के बजाय चीन के इस नेता से पीएम मोदी की मुलाकात को क्यों माना जा रहा अधिक महत्वपूर्ण?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के जनरल ऑफिस के डायरेक्टर काई की से मिले और इसे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से ज़्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। काई चीन की 7 सदस्यीय पोलित ब्यूरो स्टैंडिंग कमिटी में शामिल हैं। यह चीन में फैसले लेने वाला सबसे शक्तिशाली ग्रुप है और जिनपिंग के निर्देशों को लागू करता है।