जिनपिंग के लिए ट्रंप ने तोड़े सारे प्रोटोकॉल, खुद स्वागत करने पहुंचे एयरपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक दुर्लभ पहल करते हुए जॉइंट बेस एंड्रयूज़ एयरबेस पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया है। 1962 के बाद पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पर किसी विदेशी नेता का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया है। जिनपिंग के साथ उनकी पत्नी जबकि ट्रंप के साथ मेलानिया भी थीं।