ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने बताया है कि पत्थर काटने से निकलने वाली सिलिका की धूल के संपर्क में आने से फेफड़ों की जानलेवा बीमारी 'सिलिकोसिस' होने का गंभीर खतरा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, धूल के संपर्क को कम कर दुनिया भर में 13,000 जानें बचाई जा सकती हैं। एक शोधकर्ता ने कहा कि दुनियाभर में लाखों लोग 'सिलिकोसिस' से पीड़ित हैं।