जेनसोल EV ने अपने शेष 100 कर्मियों को जॉब से निकाला, 30 अप्रैल तक परिचालन बंद कर देगी
जेनसोल इंजीनियरिंग की सहायक कंपनी जेनसोल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कथित तौर पर 30 अप्रैल 2025 तक बंद हो जाएगी। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, कंपनी ने शेष 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी वित्तीय अनियमितताओं की व्यापक जांच के बीच अपना परिचालन बंद कर रही है जिसमें कथित तौर पर फंड डायवर्ज़न व झूठे प्री-ऑर्डर के आरोप शामिल हैं।