जेपी नड्डा ने तमिलनाडु ज़हरीली शराबकांड को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को लिखा पत्र
केंद्रीय स्वास्थ्य मंंत्री व बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु ज़हरीली शराबकांड को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, "खरगे जी, मैं हैरान हूं कि जब इतनी बड़ी आपदा आई है तो आपके नेतृत्व में कांग्रेस ने इस पर चुप्पी साध रखी है। कुछ मुद्दों पर हमें पार्टी लाइन से ऊपर उठने की आवश्यकता है।"