इस साल 40% से ज़्यादा टूटा रेलवे शेयर, अब रेल मंत्रालय से मिला ₹1140 करोड़ का ऑर्डर

रेलवे वैगन्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी जुपिटर वैगन्स के शेयर गुरुवार को BSE में 8% से ज़्यादा उछलकर ₹198.10 पर जा पहुंचे। यह तेज़ी कंपनी को रेलवे मिनिस्ट्री से 2583 वैगन्स की मैन्युफैक्चरिंग/सप्लाई का ऑर्डर मिलने के बाद आई है। कंपनी को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू ₹1140 करोड़ है। कंपनी के शेयर इस साल अब तक 43.81% लुढ़के।

Load More