जापानी इंफ्लुएंसर ने शाहरुख की मिमिक्री करते हुए बनाया वीडियो, यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
जापान के एक इंफ्लुएंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ऐक्टर शाहरुख खान की मिमिक्री करता हुआ नज़र आ रहा है। युवक ने फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के डायलॉग बोलते हुए वीडियो बनाया है जिसपर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूज़र ने लिखा, "अब हमारे पास जापानी शाहरुख खान भी है।"